मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ चेकिंग करते हुए दूध के नमूने भरे। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है।सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि मिलावटी दूध के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसके तहत औछा में पुष्पेंद्र की बुलेरो पिकअप पर रखीं दो टंकियों से मिश्रित दूध के दो नमूने लिए गए। मैनपुरी ज्योति रोड बाईपास पर दिलीप कुमार की बुलेरो पिकप से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। बरनहाल स्थित मनोज गुप्ता की गाड़ी से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया। गरारा स्थित गोपेश कलेक्शन सेंटर से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया। कोसमा चौराहा के पास में सहज डेरी के टैंकर से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। करहल देहुली रोड पर अनिल कुमार के तिपहिया वाहन से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, जयदीप मौर्य, सनोज कुमार, इंद्रजीत सिंह व प्रदीप कुमार शामिल रहे।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।