फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन में दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन (आगरा)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बरहन के थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को किशोरी की तरफ से दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया था कि 10 जुलाई की रात गांव का ही एक युवक उसे सोते समय जबरन उठा ले गया था। पीड़िता की तहरीर पर गांव निवासी मुरारी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपी मुरारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभी आरोपी जेल में ही है। इधर, सोमवार को किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें