फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात शोहदे ने चाकू दिखाकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस न तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात उनकी बेटी शौच के लिए खेत की ओर गई थी, तभी गांव का अंकित भी पीछे से पहुंच गया। उसे बाजरे के खेत में खींचकर किशोरी से जबरदस्ती की। विरोध करने पर पिटाई की। बदहवाश हालत में घर पहुंची बेटी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट और जान से मारने की धमकी दिए जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बाह संजीव शर्मा ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें