फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म

Wed, 04 Sep 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ आरोपी ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की छात्रा मंगलवार की सुबह अपने स्कूल गई थी। स्कूल से लौटते समय उसे सुरजीत मिला, उसने छात्रा का रास्ता रोकते हुए उसे धमकाया। इसके बाद छात्रा को डरा-धमका कर बाजरा के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी घटना के बाद छात्रा को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजन को जानकारी दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ सोरोंजी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सदर सीओ विजय राणा ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अभी घर से भागा हुआ है। उसकी गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें