फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म में कोर्ट ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश, वारदात के दिन ताऊ के साथ कटहल की टहनी लेने गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ताऊ के साथ खेत पर गई बालिका से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सिढ़पुरा पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आख्या पेश करने के निर्देश दिए हैं। बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव की बालिका(11) 25 सितंबर 2022 को अपने ताऊ के साथ बकरियों के लिए कटहल की टहनी लेने गई थी। टहनी छांटने के बाद ताऊ गट्ठर को लेकर घर पर चले गए। वह बालिका को वहीं छोड़ गए। इस बीच गांव का शीलेंद्र वहां पहुंच गया। बालिका को अकेला देखकर वह उसे बाजरे के खेत में खींच ले गया। वह बालिका के साथ दुष्कर्म करने लगा। वहां पहुंचे ताऊ भतीजी को न पाकर चिंतित हो गए। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। खेत की ओर से चीखने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। उनके पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री भेजकर की गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बालिका की मां ने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को प्राथमिकी दर्ज के आदेश दिए हैैैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें