फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहर में रामलीला 28 से, तैयारी शुरू

Thu, 26 Sep 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रामलीला मैदान में सफाई कराते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : रामलीला मैदान में सफाई कराते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला का शुभारंभ 28 सितंबर शनिवार को शाम पांच बजे से होगा। बुधवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, दयानंदन सरस्वती, ओमकुमार चौहान, मनोज चौहान, शशांक पांडेय की मौजूदगी में रामलीला की तैयारियों को पूरा किया गया। नगर पालिका की टीम ने रामलीला मैदान में साफ-सफाई की। जेसीबी से जमीन को समतल कराया गया। सफाई कर्मचारियों ने परिसर में घास की कटाई की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि 28 सितंबर को भगवान श्रीराम की लीलाओं का शुभारंभ श्री गणेश पूजन, मुकुट पूजन और पृथ्वी पूजन के साथ होगा। 30 सितंबर को भगवान श्री महादेव जी की बरात निकलेगी। पांच अक्तूबर को भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें