आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा की ओर से आयोजित जिला महिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को टीम बी जीती। स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 34.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बना पाई। टीम ए के लिए श्रेया यादव ने 49, अंशिका 34, वंशिका रघुवंशी ने 35 रनों का योगदान दिया। टीम बी ने 30.1 ओवर में दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया। टीम के लिए रमा कुशवाहा ने शानदार 77 रन, श्रुति ने 40, अंजली सिंह ने 37 का योगदान दिया। टीम ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए अवंय जैन ने एक विकेट प्राप्त किया। रमा कुशवाहा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।