आगरा। उभरती महिला क्रिकेटर रामा कुशवाहा को अंडर-23 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट के बीच से ही घर भेज दिया गया। टीम मैनेजमेंट के इस औचक फैसले ने आगरा के क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया है। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि किसी खिलाड़ी को टूर्नामेंट के बीच से वापस भेजना तभी होता है जब वह चोटिल हो या कोई गंभीर अनुशासनात्मक मुद्दा हो। रामा के मामले में प्रबंधन की चुप्पी संदेह पैदा कर रही है। कोच मनोज कुशवाहा ने इस फैसले पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामा ने कड़े संघर्ष के बाद राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है। अगर प्रदर्शन या चयन से जुड़ा कोई मुद्दा था तो उसे स्पष्ट किया जाना चाहिए था। इससे होनहार खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है।