फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिरों में 14 से 22 जनवरी तक होगी राम कथा

Fri, 12 Jan 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 14 से 22 जनवरी तक भगवान श्रीराम व हनुमान मंदिर के साथ वाल्मीकि मंदिरों में राम कथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन कराने के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभावी अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी एवं विकास खंड स्तर पर संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा नगर निकाय के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने नामित समस्त नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंदिरों की सूची संकलित कर संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी को समय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त सहायक नोडल अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान महिला मंगल दलों, युवा मंगल दलों, आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कराने के निर्देश दिए। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों एवं खंड विकास अधिकारियों को आयोजन स्थलों पर पार्किंग, बिजली, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें