फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फतेहाबाद में धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात, दर्शन को उमड़ी भीड़; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत

Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद में निकाली राम बरात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
आगरा के कस्बा फतेहाबाद में बुधवार शाम भगवान श्रीराम की राम बरात धूमधाम से निकाली गई। राम बरात के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी। कस्बावासियों ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। वहीं, जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। प्राचीन सनातन रामलीला मंडल की ओर से कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अयोध्या से जनकपुरी पहुंचने वाली भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। बरात का शुभारंभ हनुमान मंदिर से हुआ। यहां से बरात सदर बाजार, गांधी चौक और अंबेडकर चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। बरात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। संजीव नागर ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर बरात का शुभारंभ किया। मार्ग में जगह-जगह कस्बावासियों ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें