फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजगंज में नाै अक्तूबर को धूमधाम से निकलेगी राम बरात, तीन दर्जन से अधिक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Mon, 05 Oct 2026 08:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आयोजन की जानकारी देते पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज की ऐतिहासिक श्रीराम बरात शोभायात्रा 9 अक्तूबर को भव्यता के साथ निकाली जाएगी। सोमवार को दलिहाई स्थित मदन मोहन मंदिर में समिति पदाधिकारियों ने 69 साल पुरानी बरात के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मीडिया प्रभारी चेतन अरोरा ने बताया कि 9 अक्तूबर को शाम 6 बजे कटरा जोगीदास स्थित दाऊजी मंदिर से श्रीराम बरात का शुभारंभ होगा। बरात हनुमान पार्क, चौक थाना, छोटा बाजार, कसेरट बाजार, दखनाई गेट, नंदा बाजार, पुरानी मंडी, फतेहाबाद रोड और ताजनगरी होते हुए धांधूपुरा, ताजगंज स्थित श्री शिव मंगलम् फार्म हाउस बनी जनकपुरी पहुंचेगी। महामंत्री राकेश अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में 3 दर्जन से अधिक झांकियां, 10 प्रमुख बैंड, मुंबई-नासिक के ढोल, काली मां का अखाड़ा, खाटू-श्यामजी का डोला, और 6 सुसज्जित बग्घी रथ, घोड़े और ऊंट शामिल रहेंगे। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष हरी सिंह बघेल, रामचरन पोरवाल, प्रवीन दत्त शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, मोहित राठौर, श्यामबाबू सैनी, महेश प्रजापति, रामवीर फौजदार समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें