रैली निकाल लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक
मैनपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी की एनएसएस इकाई के छात्रों ने मंगलवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। आगरा रोड पर लोगों को रैली निकालकर मतदान के लिए प्रेरित किया।
स्वयं सेवी कार्यक्रम अधिकारी बीएल शाक्य के निर्देशन में आगरा रोड पर निकले। यहां सबसे पहले लोहपीटा समाज के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छात्र मोहल्ला राजीव गांधी नगर पहुंचे यहां लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का बड़ा महत्व है इसलिए सभी लोग मतदान वाले दिन बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, कमल यादव, उमेश चंद्र यादव, अमित कुमार, दुर्गेश प्रताप, रामरतन वर्मा, शिवराम, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद