फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाटरप्रूफ लिफाफे में भाइयों को भेजी जा रहीं हैं राखियां

Sat, 17 Aug 2024 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बहनों की राखियाें को भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफा जारी किए हैं। इन लिफाफा में बहनों की राखियां भाइयों तक सुरक्षित पहुंच रही हैं। बहनों की राखियों को रक्षाबंधन पर्व से पहले उनके भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग उनकी डाक को प्राथमिकता दे रहा है। बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश में बहनों की राखियां भीगने नहीं पाए, इसके लिए डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफा जारी किया है। इसकी कीमत 10 रुपये प्रति लिफाफा रखी गई हैं। जनपद के लिए 1000 वाटरप्रूफ लिफाफा आए। इन्हें जिले के विभिन्न डाकघरों में भेजा गया। यह लिफाफे पिंक, ब्लू, ग्रीन सहित अन्य आकर्षक रंगों में हैं। इनमें राखियों को भेजने के लिए अतिरिक्त डाक टिकट लगाने की भी जरूरत नहीं है। डाक अधीक्षक नीरेंद्र कुमार ने बताया कि 1000 वाटर प्रूफ लिफाफा जनपद को मिले थे, इनकी बिक्री हो चुकी है। राखियां भेजे जाने के कार्य को वरीयता दी जा रही है, जिससे रक्षाबंधन से पूर्व राखियां दिए गए पते पर सुरिक्षत पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें