बरौली अहीर। गांव श्यामो के मैदान पर चल रहे महारानी अबंतीबाई लोधी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत पैंथर क्रिकेट क्लब और राजपूत किंग क्लब के बीच मैच हुआ। टॉस जीत कर राजपूत किंग क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत पैंथर की टीम 10 विकेट खोकर 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राजपूत किंग क्लब ने 21 रन से मैच जीत लिया। सोनू को मैंन ऑफ द मैच चुना गया। संयोजक समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने बताया शनिवार को डेमोंस लेयर और रॉयल इलेवल के मध्य मैच खेला जाएगा।