फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजेंद्र गुप्ता को यूपी एवं विनायक भारद्वाज को बाह के बेस्ट प्लेयर का अवार्ड

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन रैपिड चैस टूर्नामेंट: राजेन्द्र गुप्ता को यूपी एवं विनायक भारद्वा
विज्ञापन
बाह। लंबरदार गयाप्रसाद मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन चेस टूर्नामेंट रविवार को ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस बाह में संपन्न हुआ। जिसमें 6.5 अंक के साथ राजेंद्र गुप्ता यूपी और 5 अंकों के साथ विनायक भारद्वाज बाह के बेस्ट प्लेयर के अवार्ड के लिए चुने गए। वेटरन वर्ग में 7 अंक हासिल कर एसके राठौड ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य रामसेवक शर्मा, निदेशक डॉ. मनीष कुमार, अभिषेक पाठक ने बताया कि बेस्ट यूपी प्लेयर की कैटेगरी में 6.5 अंक के साथ राजेंद्र गुप्ता पहले, शिवांश शर्मा दूसरे, 6 अंक के साथ दयाल बंसल तीसरे, नकुल चौधरी चौथे, आरुष जैन पांचवें स्थान पर रहे। वेटरन कैटेगरी में 7 अंक के साथ एसके राठौड पहले, 6 अंक के साथ सुधीर कुमार मिश्रा दूसरे, 4.5 अंक के साथ प्रविंद्र मनी वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बेस्ट बाह प्लेयर की कैटेगरी में 5 अंक के साथ विनायक भारद्वाज पहले, 4.5 अंक के साथ मनीष कुमार दूसरे, 4 अंक के साथ सूर्यांश भदौरिया तीसरे, एंजेल चौथे, लेक्षा पांचवें स्थान पर रहे। इस दौरान पवन टाइगर, भानु प्रताप सिंह, सौरभ गोस्वामी, नीरज कुमार, गणेश शर्मा विद्यार्थी, धर्मेन्द्र शर्मा, रामशंकर मिढौतिया, अनिल तोमर, विनोद दीक्षित आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें