मथुरा में राजस्थान बॉर्डर पर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
मथुरा। राजस्थान से विभिन्न प्रदेशों के लिए मजदूर यूपी के रास्ते आ रहे हैं उनका आना लगातार जारी है मजदूरों के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के लिए मथुरा प्रशासन द्वारा यह नियम तय किया गया है कि प्रत्येक मजदूर की थर्मल स्क्रीनिंग होगी तथा उसका रिकॉर्ड रखा जाएगा उस रिकॉर्ड के बाद संबंधित प्रदेशों को मजदूरों को बसों के माध्यम से भेजा जाएगा शनिवार को मथुरा भरतपुर बॉर्डर पर भरतपुर राजस्थान के पुलिस कर्मियों द्वारा बहुतायत में झारखंड और बिहार के मजदूरों को बिना किसी रिकॉर्ड और थर्मल स्क्रीनिंग के मथुरा में प्रवेश कराया जाने लगा जिसका मथुरा पुलिस के द्वारा विरोध किया गया शुरुआत में इस विरोध को मान करके राजस्थान पुलिस कर्मियों द्वारा मजदूरों का मथुरा में प्रवेश कर आना बंद कर दिया था लेकिन देर रात राजस्थान पुलिस कर्मियों ने झारखंड और बिहार के सैकड़ों मजदूरों को बिना थर्मल स्क्रीनिंग और बिना रिकॉर्ड के ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश कराना चाहा मथुरा की सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था दोनों तरफ से पुलिसकर्मियों में वाद विवाद हो रहा था इसी दौरान राजस्थान पुलिस कर्मियों द्वारा भरतपुर मथुरा सीमा पर वेरियर को तोड़ दिया गया जिसका विरोध करते समय यूपी के दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं अत्यधिक पुलिस फोर्स लगाए जाने के बाद इन मजदूरों को रोका गया इस दौरान दोनों पक्षों के पुलिसकर्मियों में आपस में वाद विवाद तथा तकरार होती रही कुछ देर बाद राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारी भी वहां आ गए और मथुरा पुलिस के साथ में बहस होने लगी सुबह होने पर मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी बॉर्डर पर पहुंच गए उनके द्वारा राजस्थान भरतपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की गई दोपहर तक मथुरा के डीएम भी बॉर्डर पर पहुंच गए इस संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद रहे एसपी देहात श्री चंद ने बताया कि बहुत से मजदूरों को राजस्थान पुलिस ने इसी दौरान मथुरा में प्रवेश भी करा दिया है हम उन मजदूरों की तलाश कर रहे हैं परंतु हम मिल नहीं पा रहे हैं राजस्थान पुलिस की हठधर्मिता के कारण हमारे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं