आगरा। हापुड़ में आयोजित उत्तर प्रदेश यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आगरा के राज बहादुर को सर्वश्रेष्ठ निर्णायक (बेस्ट जज) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 170 बालक मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। राज बहादुर वर्तमान में सीओडी में कार्यरत हैं और लंबे समय से मुक्केबाजी से जुड़े हुए हैं। आरएसओ संजय शर्मा, आगरा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चाहर, माता प्रसाद, सुनील फौजदार, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर ब्रजेश मीणा और गगनदीप ने इसे गर्व का क्षण बताया है।