शहीद कौशल कुमार के परिजनों से मिले राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहरई में शहीद कौशल कुमार के परिजनों से मिले। शहीद के बेटे अभिषेक से मोबाइल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात कराई। पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के हर फैसले का साथ है। आतंकवादियों को जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस सांसद नवजोत सिद्धू के सवाल पर कहा, कोई कमेंट नहीं करूंगा।