फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हवा के साथ हुई बारिश, खेतों में बिछी धान की फसल

Fri, 22 Sep 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा के साथ हुई बारिश, खेतों में बिछी धान की फसल
विज्ञापन

-किसानों को सता रही उत्पादन प्रभावित होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बृहस्पतिवार रात को तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश ने गर्मी से ताे लोगों को राहत दिलाई, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज बारिश के दौरान हवाएं चलने से खेतों में खड़ी धान की फसल बिछ गई है। इससे किसानाें को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका सता रही है। वहीं अगर आगे भी बारिश होती है तो दाना बदरंग भी हो जाएगा। इससे किसानों को धान की कीमत भी बेहतर नहीं मिल सकेगी।

जिले में किसान दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती करते हैं। इस बार भी किसानों ने धान की फसल उगाई है। खेतों में खड़ी धान की फसल में बाली भी आ चुकी है। इसके चलते अब हरी फसल में वजन अधिक हो गया है। बृहस्पतिवार रात को तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई थी। इसके चलते पहले से ही बाली से लदी धान की फसल खेतों में ही बिछ गई है। सुबह जब किसान खेतों में फसल देखने पहुंचे तो उनकी परेशानी बढ़ गई। किसानों का कहना है कि बारिश के चलते फसल गिर गई है, इससे धान का धान खाली रह जाएगा। वहीं अगर आगे भी बारिश होती है तो पानी में डूबकर दाना काला पड़ जाएगा। इससे किसानों का धान बहुत ही अल्प कीमत पर बिकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र पर दर्ज डाटा के अनुसार रात में लगभग 31 मिमी बारिश हुई है। वहीं आगे भी बारिश की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


किसानों की बात
किसानों को हर बार मौसम की मार झेलनी पड़ती है। धान की फसल में पहले बारिश न होने से नुकसान हुआ और अब हवा के साथ बारिश से फसल गिर गई है। किसानों को इससे बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।
महेंद्र सिंह, नगला अमर सिंह


पूरे साल बारिश ने इस बार नुकसान ही किया है। पहले बारिश के चलते बाजरा की फसल चली गई। अब धान की फसल में भी नुकसान होना तय है। बाली निकल आई है, ऐसे में फसल का गिरना किसानों के लिए बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन

रामवीर सिंह, सीतापुर

वर्जन
तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से खेतों में धान की फसल गिरी है। तहसीलों में गिरी फसल की जानकारी की जाएगी। अगर आगे बारिश नहीं होती है तो गिरी हुई फसल में कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।
-डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें