फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश थमी लेकिन आफत जारी, मकान गिरने से बेघर हो रहे लोग

Sun, 22 Sep 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नगला जसरथ में गिरा बृजेश कुमार का मकान। - फोटो : नगला जसरथ में गिरा बृजेश कुमार का मकान।
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले चार दिन से जिले में बारिश नहीं हो रही है लेकिन जिले के लोगों पर आफत जारी है। कच्चे पक्के मकान गिरने से लोग बेघर हो रहे हैं। कुछ लोगों के सामने तो जीवन यापन तक का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे लोगों ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बारिश ने जिले में बड़ा नुकसान किया है। नदी और तालाबों के किनारे रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। लोगों के तलघरों में जमीन से पानी भर रहा है। लोग पंपिंग सेट लगाकर पानी को बहार निकाल पाते हैं कि फिर से उतना ही पानी जमा हो जाता है। नगला दशरथ निवासी बृजेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद का मकान अचानक दरक गया। मकान का बरामद धराशाही हो गया। अंदर का कमरा भी पूरी तरह से दरक चुका है। इसलिए घर के लोग उसके अंदर जाने के लिए डर रहे हैं। अंदर जाने पर हादसा हो सकता है। बृजेश के पास एक मात्र यही मकान है जिसके गिरने से उसके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
गांव रठेरा निवासी राजरानी के पति राकेश कुमार का कई साल पहले निधन हो चुका है। वे अपने बच्चाें का जैसे-तैसे भरण पोषण कर रही हैं। गांव में बने उनके मकान की छत शनिवार को अचानक एक दीवार गिरने से गिर गई। मकान में रखा अनाज आदि घरेलू सामान नष्ट हो गया। राजरानी के परिवार के पास एक मात्र यही मकान था। अब राजरानी बेघर हो गई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें