फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोपहर तक बारिश की फुहारों ने मौसम किया सुहाना

Sun, 29 Sep 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को रात के समय बदल गया। देर रात बारिश हुई। इसके बाद दिन में भी दोपहर तक फुहारें पड़ती रहीं। मौसम सुहावना रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम पारा 29 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन

जिले में सितंबर माह में बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। शनिवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन देर रात अचानक बारिश शुरू हो गई। रात में तीन घंटे तक बारिश हुई। दिन निकलने पर बारिश तो थम गई, लेकिन फुहारें गिरती रहीं। इससे किसान की चिंता बढ़ गई। किसान पहले से ही अपनी फसलों की बर्बादी से चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं, किसान को रबी की बुवाई पिछड़ने की भी चिंता सता रही है। रात की बारिश ने किसान की चिंता बढ़ा दी। बारिश के बाद सुबह के समय पारा गिरकर 24 डिग्री रह गया। इससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। दोपहर में अधिकतम पारा 29 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें