खंदौली। क्षेत्र के सैमरा गांव में चल रहे वार्षिक मेले के आखिरी दिन शनिवार को बारिश ने दंगल के रंग में भंग डाल दिया। तेज बारिश के चलते अखाड़े में पानी भर गया, जिससे कुश्तियां नहीं हो सकीं। इक्यावन सौ रुपये की कुश्ती के दौरान ही दंगल को बीच में रोकना पड़ा। मेला अध्यक्ष चंद्रकेतु और उनके सहयोगी बब्बू चौहान ने बताया कि बारिश के कारण पूरे कार्यक्रम पर असर पड़ा। कहा कि यदि मौसम ने साथ दिया होता तो दंगल के अंतिम चरण में एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह चौहान की ओर से ढाई लाख रुपये की बड़ी कुश्ती कराई जानी थी।