फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंधी के बाद हुई बारिश, सड़कों पर जलभराव

Thu, 10 Jul 2025 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा में बारिश के दौरान सड़क पर हुए जलभराव के बीच से गुजरता बाइक सवार ।
विज्ञापन
कासगंज /पटियाली /गंजडुडवारा। तेज आंधी के बाद बुधवार को दिन में काली घटाएं छा गई। ऐसा लगा मानो दिन में ही रात हो गई। लोगों को दोपहर के समय करीब तीन बजे वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम का सुहावना नजारा देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। थोड़ी देर में रिमझिम बरसात शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।पटियाली और गंजडुंडवारा में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। हालांकि कासगंज, सोरों, सिढ़पुरा और अमांपुर क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। सुबह बादल छाने से न्यूनतम पारा 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके बाद उमस बढ़ गई। इससे लोग बेहाल होने लगे। दोपहर के समय अधिकतम पारा 31 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ बादल छा गए। नजारा रात के जैैसा दिखने लगा। वहीं, पटियाली में दोपहर एक बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। लगभग दो घंटे तक काफी तेज बारिश हुई। इससे कस्बे की गलियों में पानी भर गया। लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। गंजडुंडवारा में भी एक घंटे तक काफी तेज बारिश हुई। इससे हनुमान गढ़ी चौराहा, रेलवे रोड सहित अन्य इलाकों में पानी भर गया। सिढ़पुुरा में सुबह से कई बार रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। कासगंज, सोरों, अमांपुर में दोपहर के समय बारिश का दौर शुरू हो गया। आधा घंटे तक बारिश होती रही। बारिश होते ही लोग भीगने से बचने के लिए जगह तलाशते रहे। बुधवार को दोपहर में जिस समय बारिश शुरू हुई उस समय विद्यालयों में छुट्टी हो चुकी थी। बच्चे अपने घर भी नहीं पहुंच पाए थे। बारिश होने से वे भीगकर अपने घरों तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बारिश में रोड पर जमकर मस्ती भी की। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ब्रज विकास सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। बारिश से धान के किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें