फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लेटफाॅर्म की उखड़ी इंटरलॉकिंग को रेलवे ने कराया सही

Fri, 05 Jul 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर 4-5 पर बीते कई दिनों से इंटरलॉकिंग उखड़ी हुई थी। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे ने शुक्रवार को इस उखड़ी इंटरलाॅकिंग को सही करा दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शुक्रवार 05 जुलाई के अंक में जर्जर प्लेटफार्म से हो रहीं यात्रियों को दिक्कतें हेडिंग के साथ खबर प्रकाशित थी। इस खबर के अनुसार कासगंज स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 4-5 पर इंटरलॉकिंग उखड़ी हुई थी। जिससे आए दिन ट्रेन में सवार होते समय यात्री गिर कर चुटैल हो जाते हैं। इसमें यात्रियों से बातचीत भी की गई थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए रेलवे ने शुक्रवार को उखड़ी इंटरलॉकिंग को सही कराया। ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। पूर्वाेत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन पर उखड़ी इंटरलॉकिंग को सही कराया गया है। रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी तरह सजग है। फिलहाल स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य चल रहा है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें