कासगंज। सहावर कस्बे में एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर छापा मारा। मौके से नकली तार के 39 बंडल बरामद कर लिए है। मामले में दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।बृहस्पतिवार की देर रात्रि हेवल्स कंपनी के इंजीनियर आशीष यादव ने सहावर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुकानदार दीपक वार्ष्णेय और प्रमोद की दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने दीपक की दुकान से हेवल्स कंपनी के नाम से 15 डुप्लीकेट तार के बंडल बरामद किए। वहीं प्रमोद की दुकान से 24 बंडल बरामद किए गए। मामले में इंजीनियर आशीष यादव ने दोनों दुकानों के मालिकों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि मौके से डुप्लीकेट तार के 39 बंडल बरामद किए गए। दोनों दुकान मालिकों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम में मामला दर्ज किया है।