फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंटरनेशनल स्विमिंग में राधेश्याम ने जीते तीन पदक

Tue, 03 Feb 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पदक विजेता राधेश्याम
विज्ञापन
आगरा। एसबीकेएफ इंटरनेशनल गेम्स 2026 में भारतीय तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। आगरा के वरिष्ठ खिलाड़ी राधेश्याम गुप्ता ने अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि जिला पतंजलि किसान प्रभारी राधेश्याम गुप्ता ने 75 प्लस आयु वर्ग में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्हें शील्ड सम्मान और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल, सचिव उमेश शर्मा, कुमकुम गुप्ता, मनीष सिंह, विशाल कुमार, प्रशांत पटेल, रूपाली, अमर अवस्थी, आशीष, रामकृष्ण आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें