गोवर्धन थाना क्षेत्र के छाता रोड पर गांव पाडल के शेषजी मंदिर से बुधवार रात्रि में सात मूर्ति चोरी हो गईं। पुजारी मंगलदास रोजाना की तरह ठाकुर जी को शयन कराकर सो गया। सुबह देखा तो मंदिर के दरवाजे खुले थे और सिंहासन से मूर्ति गायब थीं।
ग्रामीण करुणानिधि कौशिक ने बताया है कि शेषजी भगवान और राधाकृष्ण के युगल स्वरूप की मूर्ति अष्टधातु की बेशकीमती और सैकड़ों साल पुरानी हैं।
चोर अन्य पांच मूर्तियों को भी ले गए हैं। ठाकुरजी के मंदिर में मूर्ति चोरी पर गामीणों में आक्रोश है। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने भजन ध्यान शुरू किया है।