आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र रविवार से कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर भेजे जाएंगे। सभी प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। नाइट विजन कैमरों से 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि सुबह 9 बजे से प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर भेजने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में ही स्ट्रांग रूम का ताला खोला जाएगा। कंट्रोल रूम पर उदयभान सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल रायभा और रामशंकर प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल बटेश्वर की डयूटी लगाई गई है। संवाद