फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नेशनल योग ओलंपियाड में आगरा की तृप्ति करेंगी UP का प्रतिनिधित्व  

Fri, 03 Jun 2022 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस माह में नेशनल योग ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बेसिक एवं माध्यमिक स्तर पर 8-8 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर पर किया गया है, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की छात्रा तृप्ति सविता का भी चयन किया गया है।
 
विज्ञापन
छात्रा को शुभकामनाएं देते प्राचार्य डायट आगरा धीरेन्द्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की तृप्ति सविता ने राज्य स्तरीय योग्यता में 8 प्रतिभागियों में अपना स्थान अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा एवं योग प्रतियोगिता प्रभारी हिमांशु सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में  बेसिक एवं माध्यमिक स्तर पर 8-8 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर पर किया गया है, जिसमें 4 बालक एवं 4 बालिकाएं चयनित किए गए हैं।

क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की छात्रा हैं तृप्ति

उन्होंने बताया कि माध्यमिक स्तर पर क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की छात्रा तृप्ति सविता ने राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों में अपना स्थान अर्जित कर जनपद को गौरवान्वित किया है। तृप्ति सविता 18 से 20 जून तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली में होने वाले नेशनल योग ओलंपियाड में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्रा के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। तृप्ति सविता ने राष्ट्रीय स्तर पर योग ओलंपियाड  प्रतियोगिता में अवसर प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है।

तृप्ति को दीं शुभकामनाएं  

इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. मनोज वार्ष्णेय, अनिल कुमार, यशवीर सिंह, रजनी सिंह, कल्पना सिन्हा, धर्मेंद्र गौतम, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह,रंजना पाण्डे, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. दिलीप गुप्ता, सपना भारती, यशपाल सिंह, शताक्षी कुशवाह आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें