बाह। मढ़ेपुरा गांव में बृहस्पतिवार को घरेलू विवाद पर सूरज अपने पिता रामबाबू से भिड़ गया। रामबाबू की शिकायत पर पहुंची। बाह पुलिस के सामने भी वह झगड़े पर उतारू था। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि सूरज को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोबारा से झगड़ा न करने की चेतावनी देकर शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।