जंगल सिकुड़ने के चलते अजगर बस्ती में आ रहे हैं। आगरा में शुक्रवार को दो अजगर निकलने के कारण खलबली मच गई। वन विभाग की टीम ने अजगरों को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ा है।
आगरा से सटे पिनाहट क्षेत्र में चम्बल नहर के पास शुक्रवार को विशालकाय अजगर ने सियार को जकड़कर मार डाला। जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने अजगर देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। सुचना पर पहुंचे वनकर्मी जितेन्द्र कुमार और अंशुल ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। बताया गया है कि अजगर की लंबाई करीब 12 फीट थी।
वहीं दूसरी घटना फतेहपुर सीकरी के कोरई क्षेत्र की है। यहां किसान के खेत में 11 फीट लंबा अजगर निकला। वनविभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा है।