फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेस्क्यू से पहले ही तालाब से निकल गया अजगर, गांव में दहशत

विज्ञापन
बाह: जैतपुर के नावली गांव के तालाब से अजगर लापता
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के नावली गांव के तालाब में मंगलवार को अजगर दिखा था। ग्रामीणों की सूचना पर रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन बारिश की वजह से अजगर को रेस्क्यू नहीं किया जा सका था। बुधवार को वन दरोगा राहुल जादौन, अश्वनी कुमार, योगेश कुमार, टिंकू की टीम अजगर को रेस्क्यू करने के लिए पहुंची, लेकिन तालाब में अजगर मिला नहीं। तालाब के आसपास के इलाके में भी अजगर की तलाश की गई, लेकिन नहीं मिला। गांव के दलवीर, दीपू, धीरज, करू सिंह, भूरे जादौन, गोलू भदौरिया, मोनू भदौरिया, विपिन भदौरिया ने बताया कि अजगर की दहशत गांव में बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने बीहड़ में अजगर के पहुंचने का अनुमान लगाया है। वन दरोगा राहुल जादौन ने दोबारा से अजगर दिखने पर ग्रामीणों को वन विभाग को सूचित करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें