कासगंज। पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने सुविधा दी। स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। यह सुबह पांच बजे कासगंज जंक्शन से टनकपुर के लिए रवाना की गई। ट्रेन पूर्णागिरि मेले तक संचालित की जाएगी। पहले दिन स्टेशन अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया है।होली के त्योहार के बाद से क्षेत्रीय लोग माता पूर्णागिरि के दर्शन करने जाते हैं। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग ट्रेन के माध्यम से यात्रा करते हैं। रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूर्णागिरि मेला के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। सोमवार से इसका संचालन शुरू हो गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना की। उन्होंने बताया कि ट्रेन में 11 बोगियां जोड़ी गई है। जो यात्रियों को कासगंज से टनकपुर तक पहुंचाएगी। श्रद्धालुओं को पुर्णागिरि मेले में पहुंचने के लिए दिक्कतें नहीं होंगे। श्रद्धालु सीधे टनकपुर तक ट्रेन से पहुंच सकेंगे। ट्रेन कासगंज से टनकपुर के बीच 32 रेलवे स्टेशन के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएगी।