फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरे पिल्ले की बचाई जान

Fri, 16 Jan 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव लायकपुरा में बृहस्पतिवार दोपहर तकरीबन एक बजे खुले पड़े 50 फीट गहरे बोरवेल में एक पिल्ला गिर गया। बोरवेल से पिल्ले के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास से पिल्ले को सकुशल बोरवेल से बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि यह बोरवेल शशिकांत निवासी लायकपुरा ने आबादी क्षेत्र में कराया गया था, जिसे बिना बंद किए खुला छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले बोरवेलों को तत्काल बंद कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें