फोटो20कलेक्ट्रेट सभागार में अयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह । स्रोत-सूचना विभाग
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा है कि बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने वाले पंप मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान राजस्व वसूली और राजस्व कार्यों की समीक्षा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली का लक्ष्य हासिल किया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कम राजस्व वसूली होने पर स्टांप एवं निबंधन, वाणिज्य कर, विद्युत लोक निर्माण, परिवहन बांट माप विभाग, खनन विभाग को शत प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने कम वसूली पर असंतोष जाहिर किया। जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालय के पुराने वादों को प्राथमिकता से गुणदोष के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। गल्ला मंडी के बाहर संचालित प्राइवेट धर्मकांटों की जांच कराने के भी उन्होंने निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद, उप जिलाधिकारी सहावर एसएन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल, बीएसए सूर्यप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।