फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अयोध्या से आए पूजित अक्षत, एक दिसंबर से पहुंचेंगे घर-घर

Tue, 28 Nov 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए जिले में भी तैयारियां की जा रही है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इसमें जुट गए है। अयोध्या से आया अक्षत कलश जिले में पहुंच चुका है। एक दिसंबर से पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाया जाएगा। उद्घाटन समारोह में जिले के कारसेवक, साधू-संतों के साथ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता भी अयोध्या जाएंगे।अयोध्या में राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन में जिले के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। बढ़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जेल यात्रा की। कार सेवा के लिए अयोध्या गए। कारसेवकों का यह सपना अब 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह के लिए जिले को एक बार फिर से राममय बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। अयोध्या से पूजित अक्षत भेजे गए। अक्षत का कलश जिले के विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं को प्राप्त हो गया है। इस कलश के पूजित चावलों में चावलों को और मिलाकर प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को सौंपे जाएंगे। कार्यकर्ताओं की टोलियां गांव-गांव और गली-गली जाकर अक्षत को घर-घर में पहुंचाएंगी। उद्घाटन के लिए घरों को दिवाली की तरह सजाने का भी लोगों से आह्वान किया जाएगा। राममंदिर उद्घाटन समारोह में ब्रज प्रांत के रामभक्तों को दर्शन का सबसे पहले मौका मिलेगा। ब्रज प्रांत से दो हजार राम भक्त अयोध्या जाएंगे। इनमें कासगंज से 80 राम भक्त शामिल होंगे। इनमें कारसेवक प्रथम वरीयता में रहेंगे। मंदिर के लिए सबसे अधिक दान देने वाले रामभक्त, साधू संत एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें