फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोगों की जरूरत मुताबिक क्षेत्र में बस चलवा सकते हैं जनप्रतिनिधि

Wed, 07 Feb 2024 03:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बसों का संचालन आम जन की सुविधा के लिए जनप्रतिनिधि जरूरत के मुताबिक भी संबंधित क्षेत्र के मार्गों पर बसों का संचालन करा सकते हैं। जिससे क्षेत्रीय लोगों को रोडवेज का लाभ मिल सकेगा। डिपो पर 96 बसों का बेड़ा है। इन बसों को डिपो अपने अनुसार संचालित कर रहा है। दिल्ली, आगरा, बरेली सहित अन्य मार्गों पर बसों का संचालन होता है। डिपो के द्वारा अधिक लोड फैक्टर वाले मार्गों पर अपने अनुसार रोडवेज की बसों का संचालन किया जाता है। यदि सांसद और विधायक को यह महसूस होता है कि किसी मार्ग पर पर्याप्त यात्री हैं और मार्ग पर बस संचालन से लोगों को सहूलियत मिलेगी तो मार्ग पर डिपो के अधिकारियों से मिलकर बस का संचालन करा सकते हैं। इसके लिए निगम के द्वारा पहले ही एआरएम को निर्देशित किया हैं। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि यात्रियों की संख्या अधिक होने पर सांसद व विधायक के द्वारा परामर्श देने पर बसों का संचालन निर्धारित मार्ग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें