फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन के लिए किया गया जनसंपर्क फतेहपुर सिकरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में आगामी 16 अगस्त को सीकरी में आयोजित होने वाले प्रांतीय वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए बुधवार को फतेहपुर सीकरी, जगनेर, खेरागढ़, तांतपुर तथा राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। परिषद पदाधिकारियों ने वैश्य समाज के प्रतिष्ठित जनों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, विपिन अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिलोक चंद मित्तल, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल (किरावली), नेमीचंद गर्ग, अंजुल गोयल, प्रदीप गर्ग, राजेंद्र प्रधान, सत्यप्रकाश मंगल, पंकज गर्ग, पप्पू मंगल, सुशील मित्तल, सुनील जायसवाल, नरेश सिंघल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें