सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान का स्वागत करते लोग।
गंजडुंडवारा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत पटियाली विधान सभा के कस्बा गंजडुंडवारा में लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों तो आश्वासन दिया कि सपा की सरकार बनने पर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा। उन्होंने आमजन से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि सरकार आने पर युवा कल्याण और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी।