फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुर्क चल संपत्तियों की 24 को होगी सार्वजनिक नीलामी

Sat, 19 Sep 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग-2 में लंबित 23.34 लाख रुपये की बकाया वसूली के मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसडीएम सदर के आदेश पर कुर्क की गई चल संपत्तियों की सार्वजनिक नीलामी 24 सितंबर को तहसील बरौली अहीर (सदर) के सभागार में कराई जाएगी। नीलामी प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। नीलामी अधिकारी एवं नायब तहसीलदार अनिल चौधरी की देखरेख में पूरी कार्रवाई संपन्न होगी। वसूली के लिए कुर्क की गई 104 नग चल संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया के तहत बोली में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को 20 हजार रुपये की अग्रिम जमानत राशि नकद अथवा डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी। सर्वाधिक बोलीदाता को बोली की 25 प्रतिशत राशि मौके पर जमा करनी होगी। शेष रकम 15 दिन के भीतर जमा करनी होगी। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें