कासगंज कोतवाली में प्रदर्शन करते ईरिक्शा संचालक के परिजन व अन्य लोग
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। चार दिन पूर्व ई-रिक्शा संचालक की हत्या के मामले में हिरासत में लिये गये आरोपियों को थाने से छोड़े जाने के विरोध में परिजन थाने पहुंच गये। उन्होंने घटना का खुलासा न होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर आक्रोश जताया। पुलिस पर हिरासत में लेकर संदिग्धों को छोड़ें जाने को लेकर आपत्ति जताई। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
14 जुलाई को ई रिक्शा चालक आबिद निवासी ततारपुर ई- रिक्शा सहित लापता हो गया था। उसका शव 15 जुलाई को सायं नहर के पास गड्ढे में पड़ा मिला। जबकि ई रिक्शा 4 किलोमीटर दूर ज्यायुद्दीन में बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें एक महिला भी थी। पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया । पुलिस ने सुबह समय उन्हें फिर से बुलाया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोग भड़क गए और उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया।
युवक के पिता हामिद और मां परवीन ने कहा कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी छोड़ दिए हैं। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस लापरवाही बरत रही है जिससे हत्यारे नहीं पकड़े जा सकें है। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर ने आक्रोशित परिजनों से बातचीत की और उन्हें समस्या। पूछताछ के लिए जो लोग हिरासत में लिए गए उन्हें फिर से थाने में बुलाया। उन्होंने कहा कि किसी को छोड़ा नहीं गया है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा और हत्यारे जेल जाएंगे। परिजनों ने कुछ अन्य लोगों पर भी हत्या की आशंका जताते हुए नाम पुलिस को बताए।