मथुरा के राया में जुमे की नवाज के बाद झारखंड में मारे गए युवक के समर्थन में लोगों का हुजूम उमड़ा। सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रशासन को जैसे ही खबर मिली खलबली मच गई। मौके की नजाकत को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।
राया में जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने झारखंड में मारे गए युवक के समर्थन में प्रदर्शन किया। इसका वीडियो वायरल हो गया। आनन-फानन में राया में पीएसी को तैनात किया गया। वहीं एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इस प्रकरण से राया का माहौल गर्मा गया है।
गौरतलब है कि आगरा में पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शन के बाद माहौल गरमा गया था। समुदाय विशेष द्वारा मंटोला क्षेत्र में पथराव और बवाल किया गया था। जिसके बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार का तबादल सरकार ने कर दिया था। मथुरा प्रशासन इस मामले में कोई भी लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।