फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृह जनपद में तैनाती की मांग को लेकर नर्सेज संघ का पांचवें दिन भी प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं नर्स 
विज्ञापन
आगरा। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला महिला चिकित्सालय में मंगलवार को नर्सेज का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश त्यागी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देशों के बावजूद अभी तक गृह जनपद में तैनाती का आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा। बताया आगामी 22 अक्तूबर को नर्सिंग संवर्ग स्वास्थ्य भवन लखनऊ पहुंचकर धरना-प्रदर्शन और घेराव करेगा। इसके बावजूद शासनादेश जारी नहीं हुआ तो हड़ताल की जाएगी। इस दौरान ऊषा शंखवार, मंजुला, सविता, पूजा, बिंदु राम, नीतू गुप्ता, बिंदु सागर, प्रतिभा, नीलम रुहेला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें