अधिवक्ता संदीप शर्मा के साथ हुई घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने दीवानी के गेट नंबर दो पर धरना दिया। अधिवक्ताओं ने तीन मांगों को पूरा करने के लिए पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्तूबर को सुबह प्रभात फेरी निकालकर प्रर्दशन करेंगे। जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले धरनास्थल पर हुई बैठक में अधिवक्ताओं आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। बार के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं से आंदोलन में सहयोग देने की अपील की। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में संदीप शर्मा की प्राथमिकी दर्ज करना, सिकंदरा थाना प्रभारी को हटाना और पदम प्राइड चौकी इंचार्ज को निलंबित कराना है। धरने का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अधर शर्मा ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र लाखन, लोचन चौधरी, चौधरी अजय सिंह, रमाशंकर शर्मा, वीरेंद्र फौजदार और वरुण गौतम मौजूद रहे।