फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धान खरीद के लिए 18 केंद्र बनाने का प्रस्ताव

Tue, 06 Aug 2024 03:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। धान की सरकारी खरीद के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अपर जिलाधिकारी को जिला धान खरीद अधिकारी नियुक्त किया गया है। तीन सरकारी एजेंसियों ने धान की खरीद के लिए 18 केंद्र बनाने को अपने प्रस्ताव सौंप दिए हैं। जिले में धान की रोपाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। अक्टूबर तक फसल पक कर तैयार होगी। किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से क्रय केंद्र निर्धारित करके खरीद की जाती है। सरकार भी अक्टूबर से खरीद शुरू कराती है। खरीद से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरा करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अपर जिलाधिकारी को जिला खरीद अधिकारी नियुक्त किया है। गेहूं की खरीद के लिए केंद्र खोलने के लिए सरकारी एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए। तीन एजेंसियों ने खरीद करने के लिए अपनी रुचि दिखाई है। खाद्य विभाग ने नौ केंद्र बनाने, पीसीएफ ने आठ केंद्र बनाने एवं एफसीआई ने एक केंद्र बनाने के लिए अपना प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें