फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजनगरी में 10 हजार बंदरों की नसबंदी में खर्च होंगे 3.48 करोड़ रुपये, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Thu, 10 Nov 2022 09:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा को जल्द ही बंदरों के उत्पात से निजात मिलेगी। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में बंदरों की नसबंदी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 
 
विज्ञापन
ताजमहल में बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को शहर में 10 हजार बंदरों की नसबंदी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 3.48 करोड़ रुपये बंदरों की नसबंदी के लिए स्वीकृत किए गए। इसके साथ ही निगम परिसर में नए सदन के निर्माण के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया। इस पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भूतल सहित तीन मंजिला भवन की क्षमता 300 लोगों की होगी। बैठक में चौराहों के नाम बदलने और मूर्तियों के प्रस्ताव भी पारित किए गए।

विज्ञापन


बैठक में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद महेश संवेदी, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव, विनोद गुप्ता, जलकल जीएम आर एस यादव, मुख्य अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) पंकज भूषण, सीएफओ उदयवीर सिंह यादव, सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह, अश्वनी कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय यादव आदि मौजूद रहे।

ये प्रस्ताव भी किए गए पारित

  • बल्केश्वर, कमला नगर में माथुर वैश्य समाज का स्तंभ स्थापित होगा
  • विजय क्लब रोड का नाम रामबाबू बंसल के नाम पर रखा जाएगा
  • शास्त्रीपुरम चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा लगेगी
  • सेक्सरिया स्कूल रोड का नाम महंत स्व. हरिमोहन श्रोतिय के नाम पर होगा
  • जोंस लाइब्रेरी का नाम लोकतंत्र सेनानी श्री अधीश पुस्तकालय किया गया
  • आलोक नगर चौराहे का नाम संस्कृत मनीषी डॉ. चंदनलाल पाराशर के नाम पर किया गया
  • झलकारी बाई शोभायात्रा को 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें