मथुरा में तैनात रहे पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम तथा आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगरा के विजिलेंस इंस्पेक्टर ने सदर थाने में उमाशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।