आगरा जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्टाम्प, रेरा, एडीए व अदालत के बकायेदार 11 बिल्डरों की 61801962 रुपये कीमत की सम्पत्तियां जब्त की कार्रवाई की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन ने बताया कि बकायेदारों के विरुद्ध रिकवरी नोटिस (आरसी) जारी की गई थीं। नोटिस के बाबजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर सम्पत्तियां कुर्क की गई हैं। जिन्हें नीलम कर राजस्व बकाया वसूला जाएगा।
इनकी सम्पत्तियां हुईं जब्त
भू सम्पदा विनायक प्राधिकरण रेरा के बकायेदार
1. मैं रामरघु बिल्डवेल सुरेश प्लाजा एमजी रोड- बकाया राशि 21826919 रुपये
2. निखिल होम्स एसोसिएट, श्री वृंदावन संजय प्लेस- बकाया 13826372 रुपये
3. निखिल होम्स एसोसिएट श्री वृंदावन संजय प्लेस- बकाया 2535641 रुपये
4. निखिल होम्स एसोसिएट श्री वृंदावन संजय प्लेस- बकाया 6470239 रुपये।
स्टाम्प के बकायेदार
5. हाजी जी सहकारी आवास समिति शकील अहमद पुत्र रोशन लाल सराय बोदला- बकाया 2602500 रुपये
6. केटीएच रियल स्टेट हाऊसिंग तुषार पुत्र उदयभान सिंह नेहरू नगर बकाया 645800 रुपये
7. विष्णु प्रकाश रावत पुत्र राम प्रकाश रावत गुलमोहर एनक्लेव शमसाबाद रोड बकाया 2373020 रुपये
8. अंगूरी बिल्डवेल प्रा लि मालती देवी पत्नी राजकुमार उपाध्याय रोहित एनक्लेव राजपुर चुंगी बकाया 648050 रुपये
9. मनीराम शीत गृह दया नगर अमरजीत सिंह पुत्र गुरुवचन सिंह बकाया 2446083 रुपये
10. जगदीश प्रसाद व शंकर लाल पुत्र मूलचंद विभव नगर विकास प्रधिकरण का बकाया 329195 रुपये
11. यूनिवर्सल सोम्पो भगवान टाकीज अदालत का बकाया 8048143 रुपये।