आगरा। ताजनगरी के राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर का मान बढ़ाया है। हल्द्वानी स्थित अमरपाली यूनिवर्सिटी में आयोजित अभ्युदय 2026 – 20वां नेशनल हॉस्पिटैलिटी टैलेंट हंट में आगरा के सात विद्यार्थियों निशा, मनीष, शिवम, कोमल, अभिनव, पीटर और अरकम खान की टीम ने प्रथम उपविजेता का खिताब जीता। प्रशिक्षक लोकेश सेंगर के मार्गदर्शन में पहली बार इस बड़ी प्रतियोगिता में उतरे इन छात्रों ने अपनी पाक-कला और नवाचार से देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों को पीछे छोड़ दिया। प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ने इस ऐतिहासिक जीत पर छात्रों को बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। ब्यूरो