विपिन कुमार सिंह को सम्मानित करते प्राचार्य प्रो. सीके गौतम।
आगरा। आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विपिन कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लंबे शैक्षणिक अनुभव, अकादमिक उपलब्धियों और प्रशासनिक क्षमता का परिणाम है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. पीबी झा, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. शशिकांत पांडे, प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रो. गौरव कौशिक, प्रो. आनंद प्रताप सिंह ने बधाई दी।